
निठारी कांड में 20 साल बाद बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को आखिरी केस में भी किया बरी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड में मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को आखिरी केस में भी बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि निठारी में अपराध जघन्य थे और पीड़ित परिवारों का दुःख माप से परे है. पर ये अफसोस की बात है कि लंबी जांच के बावजूद, वास्तविक अपराधी की पहचान कानूनी मानदंडों को पूरा करने वाले तरीके से स्थापित नहीं हो पाई है.
नोएडा के निठारी में गायब बच्चों के मानव अवशेष मिलने के 20 साल बाद, मामले के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को आखिरी FIR में भी बरी कर दिया गया है. मोहिंदर सिंह पंढेर के घर (डी5, सेक्टर 31, नोएडा) में काम करने वाले सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव याचिका स्वीकार करते हुए बरी किया है. CJI बीआर गवई, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने अपने फैसले में 2006 से जेल में बंद कोली को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने केस की ख़राब जांच पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य फॉरेंसिक सबूतों से सिद्ध नहीं हुए हैं. कोर्ट ने कहा कि एक घरेलू सहायक बिना किसी मेडिकल ट्रेनिंग के शरीर के टुकड़ों को साफ और वैज्ञानिक तरीके से कैसे काट सकता था.
सुरेंद्र कोली को इसी हत्याकांड से जुड़े 12 अन्य मामलों में पहले ही बरी किया जा चुका है. यह फैसला 14 साल के रिम्पा हल्दर के रेप और हत्या मामले से संबंधित है. सुप्रीम कोर्ट ने कोली के जुड़े इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से सहमति जताई है, जिसमें बरी किया गया था.
दोषपूर्ण पुलिस जांच पर गंभीर सवाल...
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस जांच में दोषों को लेकर तीखी आलोचना की है. अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड-आधारित कमियां न्याय और विश्वसनीयता पर सीधा असर डालती हैं. कोर्ट ने कहा कि जांच पेशेवर और संवैधानिक रूप से अनुरूप नहीं थी. समय पर और पेशेवर जांच के अभाव ने सच्चे अपराधी की पहचान के रास्ते बंद कर दिए.
SC ने कोली के 'कबूलनामे' पर भरोसा करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने ध्यान दिया कि कोली 60 दिनों से ज्यादा वक्त तक पुलिस हिरासत में रहा और उसे कानूनी सहायता या यहां तक कि चिकित्सीय जांच भी उपलब्ध नहीं कराई गई.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









