
निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड, राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज
AajTak
कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अपने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है. प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज और राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोवीशील्ड, राज्यों के लिए 400 की एक डोज
कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अपने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है. प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज और राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी. केंद्र सरकार के मुताबिक, अभी भी 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








