
निकाह के लिए अपनाया था इस्लाम, 14 साल बाद हथौड़े से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
AajTak
मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था. दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था. दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था.
पत्नी के सिर पर हथोड़ा मारकर की हत्या
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. जिसकी वजह से वो पत्नी से अलग भिवंडी इलाके में रह रहा था. मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की दोपहर विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ मिश्रा हाथ में हथौड़ा लेकर अपनी पत्नी को जान से मारने के इरादे से उसकी मां के घर पहुंचा. घर में घुसते ही उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके पर जरीन की मौत हो गई. इस दौरान मृतका की मां ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वो भी घायल हो गई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी जरीन के सिर पर हथौड़े से हमला किया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इतना ही नहीं आरोपी विजय उर्फ समीर कुछ सेल की बैटरी को जॉइंट कर उसमें टेप लगाई और वायर लगाकर नकली बम बनाकर बीच बचाव करने आए लोगों को डराया भी. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










