
ना ना करते रिटायर कर दिए गए कमलनाथ, जानिए जीतू पटवारी कैसे बन गए MP कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहली पसंद?
AajTak
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से कमलनाथ की छुट्टी हो गई है. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में संगठन की कमान जीतू पटवारी को सौंप दी है. जीतू पटवारी हाल के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट भी नहीं बचा सके थे. फिर वह एमपी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहली पसंद कैसे बन गए?
विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में सरकार का चेहरा बदल गया और अब बदल रही है सियासी तस्वीर भी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पिछले 18 साल से पार्टी का पर्याय रहे शिवराज सिंह चौहान की जगह नए चेहरे मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सरकार की तस्वीर बदली तो अब विपक्षी कांग्रेस ने भी बदलाव की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की छाया से बाहर निकलते हुए तेजतर्रार नेता जीतू पटवारी को सूबे में संगठन की कमान सौंप दी है.
जीतू पटवारी से पहले कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कमलनाथ पर गाज गिरना तय माना जा रहा था लेकिन हाल में उनके एक बयान ने सस्पेंस बढ़ा दिया था. कमलनाथ ने साफ कहा था कि मैं रिटायर नहीं होने वाला. विधानसभा चुनाव में जिस तरह से नेतृत्व को दरकिनार कमलनाथ टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार रणनीति तक हावी नजर आए, माना जा रहा था कि कांग्रेस के लिए उन्हें किनारे करना आसान नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- कमलनाथ पर गिरी गाज! चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया MP का प्रदेश अध्यक्ष
कमलनाथ अगर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ते भी हैं तो माना जा रहा था कि उनकी पसंद के ही किसी नेता को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. कांग्रेस नेतृत्व के कमलनाथ से नए अध्यक्ष के लिए नाम मांगने की खबरों ने इसे और मजबूत भी किया लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने ना तो कमलनाथ के खुद पद छोड़ने का इंतजार किया और ना ही उनकी ओर से नए अध्यक्ष के लिए नाम के सुझाव का. कांग्रेस नेतृत्व ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया और कमलनाथ के योगदान की सराहना करने की खानापूर्ति भी.
जीतू पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एक्स पर जो पोस्ट किया, उसमें नई जिम्मेदारी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया लेकिन कमलनाथ का कहीं जिक्र नहीं था. इससे भी साफ हो गया कि जीतू को अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे कम से कम कमलनाथ की कोई भूमिका नहीं है. फिर जीतू पटवारी एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कैसे बने, क्यों बनाए गए? ये सवाल भी उठने लगे. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जीतू हाल के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट राऊ नहीं बचा सके थे. इसकी चर्चा से पहले आइए ये जान लेते हैं कि जीतू पटवारी कौन हैं?
जीतू पटवारी कौन हैं?

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








