
ना ना करते केजरीवाल ही जाएंगे राज्यसभा, क्योंकि उनका ट्रैक रिकॉर्ड यही कहता है
AajTak
अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाने से इनकार ही इकरार का इशारा करता है. संजीव अरोड़ा के चुनाव जीत जाने से ये केजरीवाल के राज्यसभा जाने का रास्ता ही साफ नहीं हुआ है, उनका जाना भी पक्का लगता है - और केजरीवाल की राजनीति का ट्रैक रिकॉर्ड ही सबसे बड़ा सबूत है.
अरविंद केजरीवाल का ये कहना कि वो राज्यसभा नहीं जा रहे हैं, महज राजनीतिक बयान है. और, ये कोई पहला वाकया नहीं है. लगे हाथ अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा है कि आम आदमी पार्टी की PAC यानी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी जिसे भेजना चाहेगी, वो जाएगा.
बिल्कुल सही बात है. पीएसी, आम आदमी पार्टी की सबसे ताकतवर निर्णायक समिति है, जिसका फैसला मानने के लिए अरविंद केजरीवाल भी बाध्य हैं. सवाल है कि जब पीएसी के सदस्यों ने एक बार तय कर लिया कि अरविंद केजरीवाल को ही भेजना है, तो वो भी क्या कर पाएंगे?
चलिये, फिलहाल अरविंद केजरीवाल की बात मान लेते हैं. लेकिन, ये बात भी वैसे ही मानना पड़ेगा जैसे उनके पहले वाली बातें. मसलन, अरविंद केजरीवाल का सुरक्षा लेने से इनकार कर देना. बंगला लेने से इनकार कर देना. वीआईपी कल्चर को नापसंद करना - और बाद में धीरे धीरे वो सब अपना लेना, जिससे पहले इनकार कर चुके हों.
अरविंद केजरीवाल का ट्रैक रिकॉर्ड तो यही कहता है कि जो वो कहते हैं, उसे तो करने की कोशिश करते ही हैं. और, जिस बात से इनकार करते हों, उसे तो पक्के तौर पर कर ही डालते हैं - और इस हिसाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की योजना भी समझी जा सकती है.
संजीव अरोड़ा को विधानसभा भेजना ही क्यों था?
मान लीजिये अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा नहीं जाना था, फिर संजीव अरोड़ा को लुधियाना उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने की जरूरत ही क्या थी? लुधियाना के लिए तो पहले से ही आम आदमी पार्टी में कई दावेदार थे. लुधियाना उपचुनाव में जैसी मेहनत की गई है, किसी के लिए भी की जा सकती थी. और, ऐसे नतीजे भी लाये जा सकते थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






