
ना दांत, ना सर पर बाल, 18 साल की ये लड़की हो गई थी 144 की!
AajTak
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने कुछ साल पहले एक फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन में काम किया था. इस फिल्म में ब्रैड का किरदार जब पैदा होता है तो बूढ़ा होता है और जब वो मरने वाला होता है तब वो एक नवजात शिशु में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी अशांति स्मिथ की है.
हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने कुछ साल पहले एक फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन में काम किया था. इस फिल्म में ब्रैड का किरदार जब पैदा होता है तो बूढ़ा होता है और जब वो मरने वाला होता है तब वो एक नवजात शिशु में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी अशांति स्मिथ की है. इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली स्मिथ दुनिया का सबसे दुर्लभ सिंड्रोम है. स्मिथ को हचिनसन गिलफॉर्ड प्रोगेरिया सिंड्रोम है जिसके चलते वे जब एक साल पूरा करती हैं तो उनका शरीर आठ साल अधिक हो जाता है. इसी के चलते 18 साल की स्मिथ का शरीर 144 साल के शख्स जैसा हो चुका है. 17 जुलाई को इस लड़की की मौत हो चुकी है. उनकी उम्र महज 18 साल थी लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे 18 साल की युवा है. स्मिथ की जब मौत हुई तो उसके 33 साल के पिता शेन विकेन्स, उसकी मां और 25 साल की दोस्त कार्टराइट उसके साथ मौजूद थे. स्मिथ के अपनी मां को आखिरी शब्द थे- तुम्हें अब मुझे जाने देना होगा.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









