
'ना केजरीवाल ने मांगी इंसुलिन, ना AIIMS के डॉक्टर ने दी सलाह...', AAP के आरोपों पर तिहाड़ जेल प्रशासन का जवाब
AajTak
सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने वीसी के जरिए डॉक्टर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री का कंसल्टेशन कराया. एम्स के सीनियर डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ तिहाड़ भी वीसी के दौरान मौजूद रहे. डॉक्टर ने सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे आहार और दवाओं का पूरा विवरण लिया.
तिहाड़ जेल के सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल एम्स के एक सीनियर डायबिटोलॉजिस्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंसल्टेशन दिलायी गई. जेल सूत्रों के मुताबिक 40 मिनट के कंसल्टेशन के बाद डॉक्टर की ओर से अरविंद केजरीवाल को आश्वस्त किया गया कि कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है और उन्हें निर्धारित दवाएं जारी रखने की सलाह दी. जेल प्रशासन नियमित आधार पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है.
सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने वीसी के जरिए डॉक्टर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री का कंसल्टेशन कराया. एम्स के सीनियर डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ तिहाड़ भी वीसी के दौरान मौजूद रहे. डॉक्टर ने सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे आहार और दवाओं का पूरा विवरण लिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा न तो इंसुलिन का मुद्दा उठाया गया और न ही डॉक्टर ने उन्हें इसके प्रयोग का सुझाव दिया.
शुगर लेवल 300 है फिर केजरीवाल इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही: AAP
तिहाड़ सूत्रों के बयान पर आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. AAP सूत्रों ने कहा एक बयान में कहा, 'तिहाड़ जेल प्रशासन ने माना है कि 20 दिन तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज के स्पेशलिस्ट डॉक्टर को नहीं दिखाया. जानबूझकर उनकी जान खतरे में डाली जा रही है. उनका शुगर लेवल 300 है, फिर उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही?' इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें: 'तिहाड़ में नहीं है डायबिटीज एक्सपर्ट, हो रही केजरीवाल की हत्या की साजिश', AAP ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
संजय सिंह ने कहा, 'तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है. यदि डायबिटीज के पेशेंट को समय पर इंसुलिन न दी जाए तो उस व्यक्ति के लिए यह जीवन या मृत्यु का प्रश्न बन जाता है. उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारने की साजिश रची जा रही है. दिल्ली की जनता इस अपराध का जवाब देगी.' AAP नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच तिहाड़ जेल प्रशासन ने शनिवार को सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल को एक रिपोर्ट सौंपी, जो इस साल 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









