
नासिक में दो गुटों के बीच बवाल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली के बाद पथराव
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश के साथ-साथ भारत में भी इसका विरोध हो रहा है. इसको लेकर नासिक में सकल हिंदू मोर्चा ने शुक्रवार को नासिक बंद का आह्वान किया गया था.
महाराष्ट्र के नासिक में सकल हिंदू मोर्चा ने शुक्रवार को नासिक बंद का आह्वान किया. यह घोषणा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में थी. लेकिन भद्रकाली इलाके के कुछ दुकानदारों द्वारा इस अपील का पालन न करने के कारण इस इलाके में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुटों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की.
दरअसल, बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश के साथ-साथ भारत में भी इसका विरोध हो रहा है. इसको लेकर नासिक में सकल हिंदू मोर्चा ने शुक्रवार को नासिक बंद का आह्वान किया था.
मामले में डीसीपी ने कही ये बात
डीसीपी करण चौहान ने बताया कि नासिक में आज दो समूहों के आमने-सामने आने से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी. लेकिन पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. सकल हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज बंद का आह्वान किया था. इस दौरान एक बड़ी रैली भी निकाली गई.
लेकिन जब वह रैली शहर के पुराने इलाके में पहुंची तो उनका दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया. इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. दो समूहों के आमने-सामने आने पर पथराव भी हुआ. लेकिन इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने पूरे शहर में भारी सुरक्षा तैनात कर दी है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बेले- मोहन भागवत

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










