
नामांतरण करवाना हो तो पहले कलेक्टर के बाप बन जाते थे पटवारी, ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी...CM मोहन यादव का बयान
AajTak
CM मोहन यादव ने चुनावी मंच से कहा कि पहले पटवारी, कलेक्टर के बाप होते थे. नामांतरण के लिए किसानों को महीने-महीने चक्कर लगाना पड़ते थे. हमने कहा कि कलेक्टर की ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी, हमने व्यवस्था ही बदल दी. अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण ऑनलाइन हो जाया करेंगे.
MP News: राजगढ़ लोकसभा के चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री मोहन यादव अलग अंदाज में बोलते दिखे. CM ने मंच से कहा कि पटवारी पहले के समय कलेक्टर के बाप होते थे. नामांतरण के लिए किसानों को महीने-महीने चक्कर लगाने पड़ते थे. कलेक्टर की ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी, हमने व्यवस्था ही बदल दी. अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण ऑनलाइन हो जाया करेंगे. पटवारी का रोल ही खत्म कर दिया.
रविवार को सीएम मोहन यादव राजगढ़ पहुंचे और बीजेपी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव कहा, आपके इधर अब तो खेती बहुत अच्छी हो गई. सब तरफ डैम (बांध) बन रहे हैं. खेती के अंदर माहौल बन गया है. हम और आपको कोई कारण से जमीन का खरीदना बेचना हो, या परिवार में नामांतरण करना हो, तो नामांतरण करने के लिए पटवारी साहब के दे चक्कर, दे चक्कर... पटवारी समझता नहीं था, वो कलेक्टर का बाप बना जाता था. वह किसी के हाथ में नहीं आता था. ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी. हमने संशोधन कर दिया. भैया अब ये नहीं चलेगा. अब जैसे ही आप रजिस्ट्री करवाएंगे, वैसे ही ऑनलाइन आपकी रजिस्ट्री हो जाएगी. पटवारी का रोल ही खत्म करने का काम कर किया. देखें Video:-
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सारंगपुर के 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई.
डॉ यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि राजगढ़ जिले में असामयिक वर्षा हुई है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ. हमने प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि किसी भी किसान का नुकसान नहीं होना चाहिए. अगर किसी तरह का नुकसान हुआ है तो उसका सर्वे कराकर प्रत्येक किसान को सरकार के माध्यम से उनके हक का मुआवजा दिया जाए.
पिछले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़... सभी प्रदेशों में मोदी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो गया था. कमल के फूल के बटन दबे, हमें जबरदस्त जीत मिली.एमपी में नारा चला था - एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी... भाजपा की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, और महिलाओं का बराबरी से सम्मान रखेगी. हमारी सरकार संवेदनशील और पारदर्शी रहेगी. कोई भी व्यक्ति हो जिसने सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रेम भाव बांटा है उसका अपमान हम नहीं बर्दाश्त कर सकते.
'औकात' दिखाने वाले कलेक्टर पर तुरंत कार्रवाई की

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






