
नाबालिग बहन ने छोटे भाई को गला दबाकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
AajTak
हरियाणा के बल्लभगढ़ में 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने 12 साल के भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसे लगता था कि उसके माता-पिता उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं. पुलिस के सामने पूछताछ में जब लड़की ने इस बात का खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए.
हरियाणा के फरीदाबाद में नाबालिग लड़की ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है. हत्या की वजह सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल, बहन को लगता था कि उसके माता-पिता उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं. इसी के चलते उसने गला घोंटकर भाई की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की से उसके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ में 12 साल के बच्चे की उसके घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई. बच्चे की मां का कहना है कि वह और उसके पति दोनों नौकरी करते हैं. मंगलवार देर शाम जब वापस आए तो देखा कि उसका बेटा चादर ओढ़कर लेटा था. पहले बेटे को जगाने की कोशिश की, जब वह नहीं जागा तो चादर हटाकर देखा तो होश उड़ गए. बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जबकि घर में उस समय केवल वह और उसकी बड़ी बहन ही थे.
पुलिस ने नाबालिग से की पूछताछ तो हुआ खुलासा
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस का इस मामले में पहला शक मृतक बच्चे की 15 साल की बहन पर गया. जब परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो हत्या की जो वजह सामने आई, उसे सुनकर परिजनों और अधिकारियों होश उड़ गए.
नाबालिग को लगता था- माता-पिता भाई से ज्यादा प्यार करते हैं
दरअसल, नाबालिग लड़की ने बताया कि वह और उसका भाई उत्तर प्रदेश में अपने दादा दादी के पास रहकर पढ़ते थे. गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले ही वह अपने माता-पिता के पास बल्लभगढ़ पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, बच्ची को लगता था कि उसके माता-पिता अपने बेटे से ज्यादा प्यार करते हैं. परिजनों ने उसे मोबाइल दिया था.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









