
नाबालिग का अपहरण कर रेप, शिकायत करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी
AajTak
बांदा में नाबालिग को अगवा कर रेप किया गया है. मामला बिसंडा थाना के एक गांव का है. यहां की रहने वाली नाबालिग पीड़ित ने बताया कि उसको गांव की एक दुकान में काम करने वाला व्यक्ति जबरन ले गया था. उसके साथ उन लोगों ने गलत काम किया. पीड़ित परिवार ने SP से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
यूपी के बांदा में नाबालिग को अगवा कर रेप किया गया है. आरोपियों ने वारदात का अश्लील वीडियो भी बना लिया है. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. आरोप है कि पुलिस भी समझौते का दबाव बना रही है.
पीड़ित परिवार ने SP से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामला बिसंडा थाना के एक गांव का है. यहां की रहने वाली नाबालिग पीड़ित ने बताया कि उसको गांव की एक दुकान में काम करने वाला व्यक्ति जबरन ले गया था. इसके बाद गलत काम किया.
फिर स्टेशन ले गए. मैंने पूछा कि कहां ले जा रहे हो. इस पर उसने कहा चुपचाप बैठो, बाद में बताएंगे कहां ले जा रहे हैं. साथ में तीन लोग थे. इनमें से रामबिलास ने बहुत गलत काम किया है. मेरे साथ गंदी-गंदी फोटो और वीडियो भी बनाए हैं.
इसके बाद उन लोगों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करोगी, तो यह गंदी फोटो और वीडियो फेसबुक पर डाल देंगे. इससे तुम्हारी कभी शादी नहीं होगी.
पुलिस पर समझौता कराने का आरोप
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि हमारी लड़की के साथ रेप किया गया है. आरोपी आए दिन गालियां और जान से मारने की धमकी देता है. शिकायत लेकर थाना गए थे. मगर, दरोगा जी ने कहा कि आरोपी से समझौता कर लो और पैसे ले लो.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








