
नागरिकता के लिए फेक डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले रैकेट पर पुलिस एक्शन, दिल्ली में 2 बांग्लादेशी सहित 4 अरेस्ट
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से 'बांग्लादेश सेल' एक्टिव किया है. दो दशक पहले यह सेल बनाया गया था, जिसमें उन पुलिसकर्मियों को रखा गया था, जिन्हें बांग्लादेशी भाषा की जानकारी थी. इसकी मदद से अवैध रूप से रहने बांग्लादेशियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिल रही है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पुलिस ने एक बार फिर से फर्जी तरीके से डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में 2 बांग्लादेशी नागरिकों सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. फर्जी डॉक्यूमेंट्स की मदद से बांग्लादेश के नागरिकों के लिए आधार कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट्स बनवाए जा रहे थे.
वसंत कुंज थाना इलाके से अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद बबलू को पुलिस पकड़ा है, जो ढाका के दीमरा गांव का रहने वाला है. पुलिस FRRO की मदद से डिपोर्ट कर रही है. पिछले 3 दिनों में 30 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है.
बांग्लादेश के लोगों को पश्चिम बंगाल और असम बॉर्डर से दिल्ली लाने वाला आरोपी भी पुलिस के हाथ लगा है. जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 से 12.30 बजे के आस-पास इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है.
फिर एक्टिव हुआ 'बांग्लादेश सेल'
दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से 'बांग्लादेश सेल' एक्टिव किया है. दो दशक पहले यह सेल बनाया गया था. इसमें उन पुलिसकर्मियों को रखा गया था, जिन्हें बांग्लादेशी भाषा की जानकारी थी. इसकी मदद से अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिल रही है.
सुत्रो के मुताबिक, ये सेल दिल्ली पुलिस के हर जिले में मौजूद हैं, जिसे एक्टिव किया गया है. ज्यादातर संदिग्ध पश्चिम बंगाल के अपने पते पुलिस को बताते हैं, जिन्हें जल्द से जल्द वेरिफाई किया जाता है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








