
नागपुर हिंसाः महाल के बाद हंसपुरी इलाके में देर रात बवाल, उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों को फूंका
AajTak
हंसपुरी इलाके के निवासी शरद गुप्ता ने बताया कि भीड़ रात 10.30 से 11.30 के बीच आई और पत्थर फेंके और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. इससे पहले महाल इलाके में बवाल हुआ था.
महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद देर रात एक और इलाके में आगजनी की खबर सामने आई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हंसपुरी इलाके में भी उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया है. पुलिस ने शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं. नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंगल ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 को शहर में लागू किया गया है. दरअसल, झड़प की पहली घटना सोमवार को शाम करीब 7.30 बजे महाल के चितनीस पार्क क्षेत्र में हुई थी.
वहीं, दूसरी झड़प रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच हंसपुरी इलाके में पुराना भंडारा रोड के पास हुई. इस दौरान एक उग्र भीड़ ने कई वाहनों को जलाया और इलाके में घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.
यह भी पढ़ें: 'प्लानिंग के साथ की गई हिंसा, उपद्रवियों को बख्शेंगे नहीं', नागपुर हिंसा पर बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हंसपुरी इलाके के निवासी शरद गुप्ता ने बताया कि भीड़ रात 10.30 से 11.30 के बीच आई और पत्थर फेंके और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. एक अन्य निवासी चंद्रकांत कावड़े ने कहा कि भीड़ ने उनके सभी सजावट के सामान को जला दिया और घरों पर पत्थर फेंके. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हंसपुरी इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल इलाके में शांति है.
यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों पर पथराव, कई गाड़ियों को फूंका, इलाके में दहशत.... औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में बवाल
बता दें कि औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में सोमवार शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पत्थरबाजी से कई पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं. ये हिंसा उन दावों के बाद हुई, जिनमें मुस्लिम संगठनों ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया, जिस पर धार्मिक बातें लिखी हुई थीं. ये विरोध संभाजीनगर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किया गया था. स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






