
नागपुर: ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में सरकारी बाइक पर स्टंट करते दिखे BJP विधायक, पीछे बैठे थे अफसर
AajTak
भाजपा विधायक आशीष देशमुख एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 'हर घर तिरंगा यात्रा' के दौरान उन्होंने न केवल बिना हेलमेट सरकारी बाइक चलाई, बल्कि उस पर स्टंट भी किए. यह घटना तब हुई जब उनके पीछे सरकारी अधिकारी भी बाइक पर बैठे हुए थे.
नागपुर के सावनेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष देशमुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के दौरान उनके द्वारा सरकारी बाइक पर किया गया स्टंट. वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देशमुख बिना हेलमेट के सरकारी विभाग की बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने चलते वाहन पर स्टंट भी किया.
गौर करने वाली बात यह है कि जिस समय आशीष देशमुख यह स्टंट कर रहे थे, बाइक के पीछे एक सरकारी अधिकारी भी बैठे हुए थे. इससे न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ बल्कि सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी साफ नजर आई.
सरकारी बाइक और पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में इस तरह की लापरवाही और नियमों का मज़ाक उड़ाना कई सवाल खड़े करता है.
यह भी पढ़ें: चैलेंज के चक्कर में हाई हील्स पहनकर स्टंट कर रही थी रशियन महिला, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, वीडियो वायरल
हर घर तिरंगा यात्रा का है वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के दौरान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल थे. यात्रा के बीच में ही देशमुख ने बाइक को एक हाथ से चलाकर स्टंट दिखाया, जो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा, लेकिन साथ ही आलोचना का कारण भी बन गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









