
नागपुर में सुस्त अधिकारियों पर जमकर बरसे नितिन गडकरी, कहा- 'डंडा मारने का काम मुझ पर छोड़ दें'
ABP News
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में सुस्त अधिकारियों पर जमकर गरजे. उन्होंने कहा कि डंडा मारने का काम मुझ पर छोड़ दें. उन्होंने चेतावनी दी कि काम में देरी का कारण बननेवाले अधिकारी मुझे पसंद नहीं.
नागपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का गुस्सा काम में देरी करनेवाले अधिकारियों पर फूटा. उन्होंने कहा कि देरी का कारण बननेवाले अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए. उनका ये भी कहना था कि अधिकारियों की देरी का प्रभाव सिस्टम पर पड़ता है और सिस्टम सुस्त होता है. नितिन गडकरी सड़क सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. ढीले अधिकारियों पर बरसते हुए गडकरी ने कहा, "मुझे नतीजे देनेवाले अधिकारी पसंद हैं, ढीले अधिकारियों पर डंडा मारने का काम मुझ पर छोड़ दिया जाना चाहिए." सुस्त अधिकारियों पर भड़के नितिन गडकरीMore Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












