
नागपुर में दर्दनाक हादसा... स्कूटर से गिरी 7 साल की बच्ची, ट्रक के नीचे आने से मौत
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की जान चली गई. बच्ची अपने दादा के साथ स्कूटर पर सवार होकर डांस क्लास जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी. इससे बच्ची सड़क पर गिर गई और ट्रक के नीचे आ गई. गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur) में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. बच्ची अपने दादा के साथ स्कूटर पर बैठी थी. उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर जा गिरी और वाहन के पहियों के नीचे आ गई. इससे बच्ची को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना नागपुर के गोपाल नगर से पाडोले चौक की सड़क पर हुई. यहां मंगलवार की शाम 7 साल की बच्ची की सड़क हादसे में जान चली गई. पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने दादा के साथ स्कूटर पर पीछे बैठी थी और डांस क्लास के लिए जा रही थी.
यह भी पढ़ें: कार का एक्सीडेंट, एयरबैग खुला लेकिन मां की गोद में बैठी बच्ची की दम घुटने से हो गई मौत, जानें पूरा मामला
इस दौरान एक अज्ञात वाहन पीछे से आया और स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बच्ची और उसके दादा सड़क पर गिर गए. उसी समय एक मिनी ट्रक बच्ची के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आईं. बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. इस दुर्घटना ने इलाके में गम और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








