
नागपुर: बेटे ने पिता को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल, बुजुर्ग दंपति नहीं की शिकाय, पुलिस ने आरोपी को दी कड़ी चेतावनी
AajTak
नागपुर में एक बेटे द्वारा अपने बुज़ुर्ग पिता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना शांति नगर इलाके की है. वीडियो में बेटा अपने पिता को बार-बार थप्पड़ मारते और बाल पकड़ते दिख रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पिता ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने बेटे को चेतावनी दी.
नागपुर में बेटे द्वारा अपने बुज़ुर्ग पिता की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना शांति नगर इलाके के मुदलियार चौक स्थित एक घर की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुज़ुर्ग पिता सोफे पर बैठे हैं और उनका बेटा, जो टी-शर्ट और बरमूडा पैंट पहने है, उन्हें बार-बार थप्पड़ मार रहा है.
वीडियो में यह भी दिखता है कि बेटा कभी पिता के गाल पर थप्पड़ जड़ रहा है तो कभी उनके बाल, कान और गर्दन पकड़कर मार रहा है. इस दौरान पिता हाथ जोड़कर बेटे से रोकने की गुहार लगाते हैं, लेकिन बेटा रुकता नहीं. घर में मौजूद मां एक बार उठकर बेटे को रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह फिर भी पिटाई जारी रखता है.
बेटे ने बुजुर्ग पिता को मारे थप्पड़
वीडियो वायरल होने के बाद यशोधरा नगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बुज़ुर्ग पिता से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने घटना से इनकार करते हुए कोई शिकायत देने से मना कर दिया. मां ने भी पुलिस से कहा कि यह उनका घरेलू मामला है और जब परिवार के किसी सदस्य ने कुछ नहीं कहा, तो पुलिस यहां क्यों आई.
पुलिस ने बेटे को लगाई फटकार
इसके बावजूद पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए बेटे को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने की सख्त चेतावनी दी. पुलिस इंस्पेक्टर गजानन तामठे ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










