
नागपुर: खेत जा रहे किसान पर बाघ का हमला, गर्दन पकड़कर 50 फीट तक घसीटा, दर्दनाक मौत!
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेत जा रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया. बाघ ने किसान की गर्दन पकड़कर करीब 50 फीट तक घसीटा, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. यह इस साल नागपुर में बाघ के हमले से हुई दूसरी मौत है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया. किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, उसी दौरान अचानक झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर झपट्टा मारा और गर्दन पकड़कर 50 फीट तक घसीटा. यह इस साल नागपुर में बाघ द्वारा किया गया दूसरा हमला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है
एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम परसेवनी तहसील के कोंधसावली गांव के पास हुई, जब किसान दशरथ धोटे अपने मवेशियों को चारा देने के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही दशरथ धोटे खेत की ओर बढ़े, वैसे ही पास के जंगल से निकलकर एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया. बाघ ने उनकी गर्दन को पकड़कर लगभग 50 फीट तक घसीटा.
धोटे की चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा और गांव के अन्य लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बाघ उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था. ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक धोटे की मौत हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: 20 फीट ऊंची जाली फांदकर बाघ के पिंजरे में पहुंच गया युवक, मच गई चीख-पुकार, सुरक्षाकर्मियों की फूल गईं सांसें
इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वन अधिकारियों का कहना है कि आसपास के जंगलों में बाघों की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
लोगों का कहना है कि यह इस साल नागपुर जिले में बाघ के हमले से होने वाली दूसरी मौत है. इससे पहले 12 जनवरी को अमगांव गांव में बाघ ने साहदेव सुर्यवंशी नामक व्यक्ति को मार डाला था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









