
नागपुरः इलेक्ट्रिसिटी बिल का फर्जी मैसेज भेज शातिरों ने अकाउंट से निकाले 1.68 लाख
AajTak
नागपुर में एक सरकारी कोयला कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को शातिरों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया. जालसाजों ने पीड़ित राजेश कुमार को फर्जी इलेक्ट्रिसिटी बिल भेजा, और कहा कि बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी. इसके बाद जैसे ही राजेश ने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 1.68 रुपये निकाल लिए गए.
ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ताजा मामला नागपुर का है, जहां जालसाजों ने एक व्यक्ति से 1.68 लाख रुपये की ठगी कर ली. जानकारी के मुताबिक शातिरों ने एक सरकारी कोयला कंपनी के एक कर्मचारी को इलेक्ट्रिसिटी बिल का फर्जी मैसेज भेजा. इसमें यह मेंशन था कि पीड़ित के नाम पर बिजली का बिल बकाया है.
एजेंसी के मुताबिक पीड़ित ने ठगी के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. वहीं, पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार अवधिया (46) एक सरकारी कोयला कंपनी में काम करते हैं. उन्हें 29 अगस्त को एक मैसेज मिला था. इसमें कहा गया था कि उनके नाम से बिजली का बिल बकाया है. मैसेज में बिल नहीं भरने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कही गई थी.
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने मैसेज में मेंशन किए गए एक एप्लीकेशन को डाउनलोड किया. खापरखेड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद राजेश कुमार के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया. राजेश के बैंक अकाउंट से 1.68 लाख रुपये निकाल लिए गए.
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद IPC और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.
पहले भी हुए हैं ऑनलाइन ठगी के केस
हालांकि महाराष्ट्र में ठगी का यह पहला मामला नहीं है. हाल ही में पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में एक शातिर ठग ने कई थानों के पुलिसकर्मियों को ठग लिया था. दरअसल, ठग ने पुलिसकर्मियों को फोन कर खुद को पुलिस कंट्रोल रूम का अधिकारी बताकर उन्हें अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने का झांसा दिया था. इसके बदले खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा था. पुलिसकर्मियों ने यकीन करके पैसे भेज दिए. जब उनका ट्रांसफर नहीं हुआ तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









