
नहीं पता TV क्या है, युद्ध की भी खबर नहीं... 40 साल से घने जंगल में था परिवार, ऐसे हुई खोज
AajTak
यहां मिले इस बूढ़े शख्स की पत्नी की साल 1961 में ठंड और भूख के कारण मौत हो गई थी. ठंड से परेशान होकर उसने अपने जूते का लैदर तक खा लिया था.
ये कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो दुनिया से एकदम कटकर रह रहा था. उसे नहीं पता कि दुनिया में क्या कुछ चल रहा है. जब दूसरे विश्व युद्ध को लेकर दुनिया में कोहराम मचा हुआ था, तब भी इस परिवार को इसकी भनक नहीं लगी. ये लोग साइबेरिया की एक सुनसान जगह में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. इन्हें वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने पहली बार देखा. ये मामला साल 1978 का है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, तब भूवैज्ञानिकों का एक ग्रुप हेलीकॉप्टर से साइबेरिया के घने जंगलों में गया था. इनका उद्देश्य यहां मौजूद खनिज संपदा का पता लगाना था. संयोग से हेलीकॉप्टर के पायलट ने किसी भी शहर या गांव से 155 मील दूर एक साफ जगह देखी. वो दिखने में इंसानी बस्ती जैसी थी.
यह भी पढ़ें- हवा में उड़ते शहद और ब्रेड... एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से शेयर किया VIDEO, दिखाया कैसे खाते हैं खाना
जब पूरी टीम वहां पहुंची तो उन्हें लायकोव परिवार मिला. यहां कार्प नाम का एक बूढ़ा शख्स और उसके चार बच्चे थे. उसकी पत्नी अकुलिना की 1961 में ठंड और भूख के कारण मौत हो गई थी. वो ऐसी स्थिति में 40 साल से अधिक समय तक जीवित रही. ठंड से परेशान होकर उसने अपने जूते का लैदर तक खा लिया था.
6000 फीट की ऊंचाई पर था परिवार
ये परिवार घने जंगल में 6000 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ पर मिला. जहां आमतौर पर केवल भालू, भेड़िये और दूसरे जंगली जानवर ही जीवित रह पाते हैं. इन्होंने दुनिया से अपना रिश्ता तोड़ लिया था. इन्हें दूसरे विश्व युद्ध, मून लैंडिंग्स, टीवी और मॉडर्न मेडिसिन के बारे में कुछ नहीं पता था. भूविज्ञानी गैलिना पिस्मेंस्काया यहां लौह अयस्क की खोज करने आई थीं. उन्होंने उस वक्त के बारे में बताया, जब वो इस परिवार से मिलीं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











