
'नहीं करूंगी फिल्म', एडल्ट सीन सुन भड़क गई थीं जूही चावला, हटाने पर मजबूर हुए डायरेक्टर
AajTak
‘झंकार बीट्स’ में कंडोम वाले सीन को लेकर जूही चावला ने फिल्म करने से मना कर दिया था. सुजॉय घोष ने खुलासा किया कि सीन हटाने के बाद ही जूही फिल्म से जुड़ीं. जानिए पूरा किस्सा और कैसे इस किरदार से ‘कहानी’ को मिली प्रेरणा.
जूही चावला ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, इन्हीं में से एक थी झंकार बीट्स. ये साल 2003 में आई थी. फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया था. जूही के साथ फिल्म में संजय सूरी और राहुल बोस जैसे एक्टर्स भी थे. लेकिन सुजॉय ने बताया कि जूही ने पहले ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था. वो इसके एक कंडोम वाले सीन को लेकर हिचक रही थीं.
क्यों जूही ने किया था इनकार?
सुजॉय घोष ने बताया कि जूही चावला फिल्म की स्क्रिप्ट को सुनकर चौंक गई थीं. उन्होंने शुरुआत में इस फिल्म को करने से मना कर दिया था.उन्होंने कहा था- मैं ये फिल्म नहीं कर रही हूं.
हाल ही में स्क्रीन से बातचीत में उन्होंने बताया- एक सीन था जिसमें दीप (संजय सूरी) का दिन अच्छा नहीं चल रहा होता है. ऑफिस में तनाव है, वो जिस विज्ञापन पर काम कर रहा है, उसमें भी सफलता नहीं मिल रही. उसकी सास उसके साथ रह रही है और घर में बच्चा आने वाला है. वो सपना देखता है कि शांति (जूही चावला) ने बच्चे को जन्म दिया है. लेकिन जब वो बच्चे को उठाता है, तो बच्चे का चेहरा उसकी सास जैसा होता है. तभी उसके पीछे एक चमकदार बड़ा कंडोम नजर आता है, जो नाचते हुए कहता है- 'अगर तुमने मेरा इस्तेमाल किया होता, तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता'.
सुजॉय ने बताया कि इस सीन को लेकर जूही ने साफ कहा था- अगर ये सीन रहेगा, तो मैं फिल्म में नहीं रहूंगी. इसके बाद ये सीन हटा दिया गया.
जूही के किरदार से मिली 'कहानी' की इंस्पिरेशन













