
नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, 6 लोग घायल
AajTak
सूरत में एक तेज रफ्तार कार चालक ने नशे की हालात में अलग-अलग बाइक सवार छह लोगों को टक्कर मारी. हादसे में आरोपी कार चालाक समेत सभी बाइक सवार घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में कार चलाने का आदी है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं.
गुजरात के सूरत में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छह लोगों को टक्कर मार दी. इससे सभी छह लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था. सूरत के कापोद्रा इलाके में हुई ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
दरअसल, सनी पटेल नाम का युवक रविवार देर रात बीआरटीएस रूट पर नशे की हालात में तेज रफ्तार से कार चला रहा था. इस दौरान उसने बाइक सवार छह लोगों को टक्कर मारी. इसके बाद उसकी कार डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने हाथ जुड़वाकर सड़क पर घुमाया
इसके साथ ही आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया. घटना के अगले ही दिन सोमवार को पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई और हाथ जुड़वाकर सड़क पर घुमाती नजर आई.
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं पांच मामले
डीसीपी भक्ति ठाकर ने बताया कि आरोपी सनी पटेल नशे में कार चलाने का आदी है. उसके खिलाफ कापोदरा पुलिस थाने और पूना पुलिस थाने में पांच मामले दर्ज हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








