
नशे में ड्राइवर, मौत का डंपर और 5 KM तक जो मिला रौंदता गया... जयपुर एक्सीडेंट में अब तक 19 की मौत
AajTak
जयपुर की लोहामंडी रोड पर एक शराबी ड्राइवर के बेकाबू डंपर ने 5 किमी तक कहर बरपाया. इस हादसे में 19 लोगों की मौत और 40 से ज़्यादा घायल हुए. लोगों ने कड़ी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा की मांग की है.
Jaipur road accident update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को हिला दिया. हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने मौत का तांडव मचा दिया. चश्मदीदों के मुताबिक, डंपर चालक शराब के नशे में था और उसने सामने जो भी देखा, उसे बेरहमी से कुचल डाला. इस हादसे में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है.
करीब 5 किलोमीटर लंबा यह डरावना सफर कई परिवारों के लिए हमेशा के लिए तबाही लेकर आया. पहले डंपर ने एक कार को टक्कर मारी, उसके बाद वह रुका नहीं, बल्कि पांच और गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया. इस पूरी रफ्तार और पागलपन के बीच 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज़्यादा घायल हो गए. कई लोग तो उन गाड़ियों के नीचे दब गए जिन्हें डंपर ने रौंदा था.
घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'डंपर के सामने जो आया, वो बच नहीं सका... सड़क पर लोग भाग रहे थे, लेकिन वह उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ता गया.” किसी ने कहा कि ड्राइवर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ा हुआ था, तो कोई बोला कि वो बार-बार हॉर्न बजा रहा था लेकिन रुकने का नाम नहीं ले रहा था. सब कुछ कुछ ही सेकेंड में हो गया.
जब डंपर रुका, तब तक सड़कों पर सिर्फ टूटी हुई गाड़ियां, घायल लोग और दर्दनाक चीखें रह गईं. आसपास के लोगों ने भागकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जिनके फोन थे, उन्होंने उनके घरवालों को खबर दी. कुछ तो बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े थे, जिनको एंबुलेंस कर्मचारी उठाकर ले गए.
पुलिस की कार्रवाई और लोगों का गुस्सा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि डंपर चालक शराब के नशे में था. हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने कहा कि ऐसे ड्राइवरों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, ताकि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










