
नशे में घर पर चढ़ा दी कार, मासूम बच्चे को रौंदा, भागने की कोशिश में पलटी गाड़ी, 4 घायल
AajTak
वलसाड जिले के भिलाड़-नरोली रेलवे क्रॉसिंग नजदीक कार चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे एक घर के ऊपर चढ़ा दी.यहां रौंदे जाने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के वलसाड जिले के भिलाड़-नरोली रेलवे क्रॉसिंग नजदीक कार चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे एक घर के ऊपर चढ़ा दी.
इस हादसे में कार ने घर के बाहर बैठे 5 साल के बच्चे को रौंद दिया. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की जिसमें कार पलट गई और कार में सवार चार लोग घायल हो गए. कार ड्राइवर को सिर में गंभीर चोटें आईं है. घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
नशे के चलते भीषण दुर्घटना के कई मामले रोजाना सामने आते हैं. बीते दिसंबर में हैदराबाद में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां शराब के नशे में धुत कार ड्राइवर ने तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लैंगर हाउस पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी जीवन बीमा कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने पहले दूसरे इलाके में एक वाहन को टक्कर मारी और बाद में भागने की कोशिश में तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी. कार चालक का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जो तय सीमा से ज़्यादा नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया. इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया.
इनपुट: कौशिक कांतिलाल जोशी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










