
नशीला पदार्थ खिलाया, फिर काट दी मां और 4 बहनों की हाथों की नसें... लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा
AajTak
Lucknow Murder Case: पुलिस के मुताबिक, मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी पांच लोगों को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, फिर उनके हाथ की नसों को काट कर मौत के घाट उतार दिया गया. पारिवारिक कलह में बेटे द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है.
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के गले और कलाई पर चोट के निशान हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी पांच लोगों को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, फिर उनके हाथ की नसों को काट कर मौत के घाट उतार दिया गया. पारिवारिक कलह में बेटे द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ज्यादा कुछ कहने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सारी चीजें साफ होंगी. फिलहाल, हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवार आगरा से आया था और लखनऊ के होटल शरणजीत के रूम नंबर- 109 में 30 दिसंबर से ठहरा हुआ था. कुल सात लोग रुके हुए थे, जिनमें मां और 4 बेटियों की हत्या हुई है. आरोप बेटे पर है, जिसका नाम अरशद है. पुलिस पूछताछ में अरशद सिर्फ इतना ही कह रहा है कि ये हमारा पारिवारिक मसला है. वह बार-बार बस एक लाइन दोहरा रहा है कि 'मुझे पता है यह लोग क्या करती हैं...'
लखनऊ पुलिस का कहना है कि होटल से एक महिला और 4 लड़कियों की डेड बॉडी बरामद हुई है. उनके गले और कलाई पर निशान मिले हैं. हत्या कैसे हुई ये पोस्टमार्टम से क्लियर होगा. हालांकि, ये साफ है कई गोली मारकर मर्डर नहीं हुआ है. वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलाई और गर्दन पर पतले धारदार हथियार के निशान मिले हैं.
आपको बता दें कि मृतक 4 बेटियों में से दो नाबालिग हैं. जबकि, दो की उम्र भी 18 और 19 साल ही है. लखनऊ के होटल के अंदर हुई इन 5 हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. आरोप है कि बेटे अरशद ने अपनी मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है. शक पिता बदर पर भी है. वह अभी फरार है. अरशद से पूछताछ की जा रही है.
वारदात लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में बीती रात हुई है, जहां आगरा का रहने वाला परिवार होटल शरणजीत में रुका हुआ था. शुरुआती पड़ताल में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतकों के नाम

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









