
'नरेंद्र मोदी को विपक्ष में बैठना चाहिए, तभी तपस्या...', बोले पवन खेड़ा, कहा- ये मेरा ऑब्सेसिव सपना!
AajTak
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अब मुझे राज्यसभा के लिए कोशिश नहीं करनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिटायर हो जाएं इसका क्या फायदा. उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए. और वे सभी अपमान झेलने चाहिए जो हम पिछले 10 साल से झेलते आ रहे हैं. जो हमारे नेताओं ने पिछले 10 साल में झेला है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पॉडकास्ट की बड़ी चर्चा है. कांग्रेस पार्टी के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने इस पॉडकास्ट में कहा है कि अब उनका एक ही सपना है. और ये सपना है कि नरेंद्र मोदी को विपक्ष में बैठना चाहिए. खेड़ा ने कहा कि वे गंभीरता पूर्वक कह रहे हैं कि बिना उनको हराये उनको नहीं लगता है कि तपस्या सफल होगी.
कांग्रेस नेता ने एएनआई के पॉडकास्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिटायर हो जाएं इसका क्या फायदा. उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए. और वे सभी अपमान झेलने चाहिए जो हम पिछले 10 साल से झेलते आ रहे हैं. जो हमारे नेताओं ने पिछले 10 साल में झेला है. ये एक बहुत ऑब्सेसिव सपना मेरा है.
ये मेरा ऑब्सेसिव सपना मेरा है
पवन खेड़ा से पूछा गया कि ऐसा सपना पार्टी के किसी दूसरे नेता तो नहीं देखते हैं? या ऐसे किसी सपने की चर्चा करते हैं. इस पर पवन खेड़ा ने कहा कि हो सकता है कि उनका दिल बड़ा हो. लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं. बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे पीएम मोदी को हटाना चाहते हैं, अमित शाह और योगी को नहीं. ऐसा क्यों है?
इसके जवाब में पवन खेड़ा ने कहा, "प्रधानमंत्री तो मोदी ही हैं, ये लोग तो सब अभी आपस में लड़ रहे हैं, वे एक दूसरे का हिसाब कर देंगे. बीजेपी में एक आंतरिक टकराव चल रहा है. लेकिन इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है."
पवन खेड़ा ने कहा कि आप उनका यकीन करिए, ये लोग खुद भरभराकर गिर पड़ेंगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










