
नमो भारत से दिल्ली-मेरठ सफर अब सुपरफास्ट और लग्जरी! मिलेंगी हाई-क्लास सुविधा, जानें खासियत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसकी मदद से दिल्ली से मेरठ का सफर काफी आसान होने वाला है. यह अत्याधुनिक ट्रेन न सिर्फ लग्जरी सुविधाओं से लैस है, बल्कि यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव भी कराएगी. इसकी मदद से 80 किलोमीटर की दूरी केवल 55 मिनट में तय हो सकेगी.
प्रधानमंत्री आज मेरठवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. PM मोदी रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ की शुरुआत करने वाले हैं. इस अवसर पर करीब ₹12,930 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा. 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी.
यह देश की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जिसे 180 km/h की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं इसके साथ ही मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ आज से किया जाएगा.
पहली बार नमो भारत और मेरठ मेट्रो एक ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होंगी. यह परियोजना शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए शानदार मानी जा रही है.
मेरठ मेट्रो से मिलेगी ये सुविधाएं
मिनटों में तय होगी 80 km की दूरी नमो भारत ट्रेन की मदद से 80 km की दूरी केवल 55 मिनट में तय की जा सकेगी. सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं, जैसे ग्रिलिंग, डिस्प्ले बोर्ड और इंटीग्रेटेड ऑटोमैटिक सिक्योरिटी गेट की व्यवस्था की गई है. यह केवल एक परिवहन परियोजना नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर रिवोल्यूशन साबित होने वाली है.
ये होंगी नमो भारत रैपिड रेल की आधुनिक और लग्जरी सुविधाएं

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









