
'नफरत से चुनाव तो जीत सकते हैं लेकिन...' केरल में बोले राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के बाद अब केरल पहुंच गई है. पदयात्रा के छठवें और केरल में दूसरे दिन राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नफरत से चुनाव तो जीत सकते हैं लेकिन देश की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता. यात्रा को 100 किलोमीटर पूरे हो चुके हैं.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंच गई है. पदयात्रा के छठवें दिन राहुल गांधी ने कहा कि नफरत, हिंसा से चुनाव तो जीता सकता है, लेकिन इससे देश की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल इलेक्शन जीतने के लिए किया जा सकता है. लेकिन रोजगार नहीं दिया जा सकता. साथ ही कहा कि भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है. उस सपने को साकार करने के लिए हम भारत को एक साथ ला रहे हैं. 100 किलोमीटर हो गए हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक विशेष विचारधारा से क्रोध और घृणा का माहौल पैदा किया जा रहा है जो केरल में एक साथ काम करने और सद्भाव की भावना के सीधे खिलाफ है और ऐसी भावना से भारत कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है.
नफरत का मुकाबला करना होगा
इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया को लेकर कहा कि वे (मीडिया) समझते हैं कि सच क्या है. लेकिन सच कहने से डर रहे हैं. इसलिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है. इससे लोगों को सुना जाएगा. उस बातचीत से भारत के लिए एक दृष्टि विकसित होगी. यह ऐसी दृष्टि होगी जिससे समृद्ध भारत की कल्पना की जा सकेगी. लेकिन ऐसा कुछ करने से पहले समाज में फैलाई जा रही नफरत का मुकाबला करना होगा.
आम आदमी की बात भी सुनना जरूरी
राहुल गांधी ने केरल में कझाकूट्टम में जनसभा को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि सभी को यह समझना होगा कि लोगों के पास समझ है. लोग हर मुद्दे को लेकर एक अलग सोच रखते हैं, लेकिन ये भी जरूरी है कि आम आदमी की बात को भी सुना जाए, समझा जाए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









