
नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री, शिवराज को कृषि, पीयूष गोयल को कॉमर्स... देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
AajTak
नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है. उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं. इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई है. सोमवार को जहां मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुए बड़े फैसले हुए, वहीं सबकी निगाहें इस पर टिकी थीं कि इस बार सरकार में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलेगा. शाम करीब सात बजे तक इसकी भी तस्वीर साफ होने लगीं और मंत्रालय बंटवारे में जो पहला नाम आया, वह नितिन गडकरी का था. इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान नए चेहरे हैं जो इस मंत्रालय में साबित हुए हैं.
नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है. उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं. इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं.
मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. खट्टर हरियाण के पूर्व सीएम हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है. श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.
कृषि मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
निर्मला सीतारमण फिर बनीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के इकलौते सांसद और मोदी कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य (79) जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. उनके इस विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है.
जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा सीआर पाटिल को सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है. वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








