
'नक्सलवाद 125 जिलों से सिमटकर 11 पर आया', बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर से देश को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा, 'हम भारत में रह रहे हर घुसपैठिये को बाहर निकालकर के ही रहेंगे.' पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से विदेशी घुसपैठिये देश के संसाधनों पर कब्जा कर डेमोग्राफी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं, लेकिन पिछली सरकारें वोट बैंक की राजनीति के कारण आंखें मूंदे रहीं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










