
नकली सोने के जेवरात देकर लोन दिलाया, फिर 2.5 करोड़ समेटकर दुकादार हुआ फरार, पुणे से पकड़ा गया
AajTak
बैंक लोन दिलाने के नाम पर सोना देने वाले ज्वेलर ने ऐसा जाल बुना कि दर्जनों ग्राहक ठगे गए. महाराष्ट्र के बीड जिले का यह मामला तब सामने आया, जब 16 लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि ज्वेलर ने उन्हें नकली सोना देकर बैंक से लोन दिलाया और रकम खुद रख ली. पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर 18 किलो चांदी बरामद की है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ज्वेलर ने ऐसी ठगी की कि पुलिस तक हैरान रह गई. आरोपी ने न केवल अपने पुराने ग्राहकों को धोखा दिया, बल्कि बैंक लोन दिलाने के नाम पर नकली सोने के जेवरात बेचकर 2.5 करोड़ की ठगी कर ली. पुलिस ने आरोपी ज्वेलर को पुणे के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 18 किलो चांदी जब्त की गई है.
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी का नाम विलास उदवंत है, जो बीड शहर के पंडित नगर इलाके का रहने वाला है. वह पहले बीड में ज्वेलरी की दुकान चलाता था. कुछ समय पहले उसने लोगों को लुभाने के लिए एक नया तरीका निकाला. वह ऐसे ग्राहकों को टारगेट करता था, जो बैंक से गोल्ड लोन लेना चाहते थे. उदवंत उन्हें भरोसा दिलाता कि वह सोने के जेवरात बनाकर देगा, जिन्हें गिरवीं रखकर वे बैंक से आसानी से लोन ले सकेंगे. लेकिन उसकी असली चाल यह थी कि वह नकली सोने के आभूषण बनाकर देता और बैंक में वही जमा कराए जाते.
यह भी पढ़ें: Basti: नकली सोना गिरवी रखकर दिया 1 करोड़ से ज्यादा का लोन, बैंक मैनेजर अरेस्ट, 35 के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पिछले दो महीनों में कम से कम 16 लोगों को इस जाल में फंसाया. उसने इन ग्राहकों के नाम पर लोन पास कराए और पैसे खुद ले लिए. इस तरह उसने करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की और फिर बीड से फरार होकर पुणे के पास देहूगांव में एक नई दुकान खोल ली.
बीड पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुणे के पास नई दुकान चला रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम को पुणे भेजा, जहां छापेमारी के दौरान विलास उदवंत को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान दुकान से 18 किलो चांदी बरामद हुई.
बीड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी संपत्तियां बेच दी थीं और भागने की तैयारी में था. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या बैंक के किसी कर्मचारी ने आरोपी की मदद की थी या उसने अकेले ही यह फर्जीवाड़ा किया. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बीड पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि और भी कई लोग इस ठगी के शिकार हुए होंगे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








