
नकली सांप-छिपकली, 8 महिलाएं और 8 पुरुष... भीड़ में दहशत फैलाकर लूट मचा देता था गैंग, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद शातिर गैंग का खुलासा हुआ है, जो नकली सांप-छिपकली फेंककर भीड़ में दहशत फैलाता था. उसी अफरा-तफरी में लोगों के गहनों पर हाथ साफ कर देता था. पुलिस ने इस अंतरजनपदीय गिरोह के 16 सदस्यों 8 महिलाएं और 8 पुरुष को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कैश, गाड़ियां और वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.
भीड़ भरे मंदिर का परिसर... लोग पूजा में व्यस्त... अचानक चीख- सांप! सांप...! एक पल में अफरा-तफरी मच जाती है. कोई पीछे हटता है, कोई गिरता है, कोई अपने गहनों को संभालने की कोशिश करता है... लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.
यही था उस शातिर गैंग का तरीका, जिसने गोरखपुर और आसपास के जिलों में दहशत फैला रखी थी. नकली सांप और छिपकली के सहारे यह गिरोह लोगों को डराकर उनके कीमती जेवर साफ कर देता था.
इस गैंग की नजर हमेशा उन जगहों पर रहती थी, जहां भीड़ ज्यादा हो- मंदिर, बाजार, ऑटो या ई-रिक्शा. खासकर महिलाओं को निशाना बनाया जाता था, क्योंकि वे अक्सर सोने-चांदी के गहने पहने होती थीं.
गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर परिसर में भी ऐसा ही कुछ हो रहा था. लोग दर्शन के लिए आते, और अचानक नकली रबर के सांप-छिपकली फेंक दिए जाते. जैसे ही लोग डरते, धक्का-मुक्की होती-उसी अफरा-तफरी में गैंग के सदस्य अपने काम को अंजाम दे देते.
16 लोगों का संगठित गिरोह
यह कोई छोटा-मोटा गैंग नहीं था. इसमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल थे. हर किसी की भूमिका तय थी. कोई डर फैलाता. कोई भीड़ में घुल-मिल जाता. कोई गहने निकालने का काम करता. और कोई तुरंत सामान लेकर निकल जाता.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









