
नए साल पर वियतनाम घूमने के लिए बुक करें ये टूर पैकेज, 8 दिन की होगी ट्रिप, जानें डिटेल
AajTak
IRCTC Tour Package: अगर आप नए साल में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको IRCTC का टूर पैकेज बुक करना चाहिए. IRCTC ने विदेश घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. आइए जानते हैं पैकेज डिटेल और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: अगर आपको घूमने का शौक है तो आपके बकेट लिस्ट में विदेश घूमना जरूर शामिल होगा. कई बार लोग पैसे या जानकारी के अभाव में विदेश का प्लान नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आप IRCTC का पैकेज बुक करके वियतनाम घूमने का प्लान कर सकते हैं. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. तो चलिए जानते हैं डिटेल.
पहले जानते हैं क्यों फेमस है वियतनाम? वियतनाम अपनी समृद्ध संस्कृति, अद्वितीय इतिहास और खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. यह दक्षिण पूर्व एशिया का एक ऐसा देश है जो अपनी विविधताओं और जटिलताओं के लिए दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वियतनाम का इतिहास बेहद रोचक और प्रेरणादायक है. इसके सांस्कृतिक धरोहरों में विश्व धरोहर स्थल जैसे ह्यू के इंपीरियल सिटी और होई एन के प्राचीन शहर शामिल हैं. वियतनाम की प्राकृतिक सुंदरता भी इसे फेमस बनाती है. हां लॉन्ग बे की हरी-भरी चट्टानें और नौकाएं दुनिया के सबसे मनोरम स्थलों में गिनी जाती हैं. सापा के धान के खेत और मुई ने के रेगिस्तान का भी विशेष आकर्षण है. इसके अलावा, प्राकृतिक उद्यान और समुद्री तट यहां पर्यटकों को भरपूर आनंद प्रदान करते हैं. इस प्रकार, वियतनाम अपनी अनोखी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, स्वादिष्ट खानपान और आर्थिक प्रगति के कारण अंतरराष्ट्रीय मंच पर फेमस है. तो चलिए फिर जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Winter Special Vietnam Waves Ex-Ahmedabad है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप पैकेज 7 रात और 8 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत कोलकाता से होगी.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? इस पैकेज में आपको हो ची मिन्ह सिटी - दा नांग - हनोई और हालोंग बे क्रूज़ घूमने का मौका मिलेगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










