
नए साल पर पंजाब को दहला सकते हैं आतंकी, एजेंसियों ने जारी किया पुलिस पर हमले का अलर्ट
AajTak
पंजाब पर देश के दुश्मनों की नजर है. पंजाब में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है. नए साल पर पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका न्यू इयर के जश्न की खुशी को मातम में बदल देने की फिराक में हैं.
खुफिया एजेंसियों ने एक बार फिर पंजाब में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन पंजाब में पुलिस स्टेशन को टारगेट कर सकते हैं. आतंकियों ने आरपीजी (RPG) से पुलिस स्टेशन पर हमला करने का प्लान तैयार किया है. आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पाकिस्तान से लगे सरहदी इलाकों में गश्त और सुरक्षा दोनों बढ़ा दी गई हैं.
नए साल पर खौफनाक साजिश पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा में लगे जवान अब ज्यादा मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं. सुरक्षा के ये इंतजाम यूं ही नहीं हैं. दरअसल, पंजाब पर देश के दुश्मनों की नजर है. पंजाब में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है. नए साल पर पाकिस्तान में बैठे आतंक के आका न्यू इयर के जश्न की खुशी को मातम में बदल देने की फिराक में हैं. लेकिन उनकी हर प्लानिंग, हर हरकत भारत के रडार पर है. सुरक्षा एजेंसियां उनकी हर साजिश की बखिया उधेड़ने को तैयार बैठी हैं.
स्लीपर सेल की मौजूदगी का इनपुट भारतीय खुफिया एजेंसियों को पुख्ता खबर मिली है कि पंजाब में मौजूद आतंकी वहां के पुलिस स्टेशनों को टारगेट कर सकते हैं. उन आतंकियों ने RPG से पुलिस स्टेशनों पर हमला करने का प्लान तैयार किया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने मोहाली में एक पुलिस स्टेशन की रेकी की है. पंजाब में स्लीपर सेल के मॉड्यूल की मौजूदगी का भी इनपुट एजेंसियों को मिला है.
पहले तरनतारन के थाने पर हो चुका है हमला आपको तरनतारन की वो वारदात याद होगी, जब 10 दिसंबर की रात को आतंकियों ने एक पुलिस थाने पर हमला किया था. वो हमला उसी टेरर प्लान का ट्रेलर था, जिसकी नुमाइश अब आतंकी नए साल पर करने वाले हैं.
मई में हुआ था मोहाली के थाने पर हमला इसी साल 6 मई को आतंकियों ने मोहाली में भी एक पुलिस स्टेशन पर आरपीजी से हमला किया था. इन दो हमलों के बाद पंजाब के थानों पर ऐसे और हमलों का खतरा मंडराने लगा है. इसलिए खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा है ताकि आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेरा जा सके. और आतंकियों की कोई भी साजिश पंजाब में कामयाब ना हो.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








