
नए साल का ये जश्न कुछ खास है, शराब ठेके के सामने बंट रहा दूध, देखिए तस्वीरें
AajTak
नए साल पर कई जगहों पर आप लोगों को संगीत, शराब के साथ डांस करते देख सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में राज ठाकरे की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कुछ अलग तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं. यहां मनसे नेता साई नाथ बाबर ने शराब की दुकान के सामने दूध का स्टॉल लगाया है. इसकी काफी चर्चा हो रही है.
नए साल को यादगार बनाने के लिए हर शख्स कुछ न कुछ खास कर रहा है. ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे से एक अनोखा मामला सामने आया है. इसकी काफी चर्चा हो रही है. यहां नव वर्ष के स्वागत के लिए राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के लोगों ने अलग ही तैयार कर रखी है.
बैनर पर लिखा "दारू नहीं दूध पियो"
मनसे पुणे शहर अध्यक्ष साई नाथ बाबर ने शराब की दुकान के सामने दूध का स्टॉल लगाया. साथ ही एक बैनर लगाया है. इस पर लिखा है, "दारू नहीं दूध पियो". शराब की दुकान के सामने दूध का स्टॉल देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं. यहां बाबर लोगों को फ्री में दूध पिला रहे हैं.
उधर, नए साल को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने उन क्षेत्रों में नो-पार्किंग आदेश जारी किए हैं जहां नए साल की पूर्व संध्या पर बड़ी भीड़ जमा होने की आशंका है. इन इलाकों में पार्किंग से ट्रैफिक जाम होता है इसलिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली है.
वर्ली में खान अब्दुल गफ्फार खान रोड पर मेला जंक्शन से जेके कपूर चौक तक 31 दिसंबर को 00:01 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6:00 बजे तक उत्तर की ओर और दक्षिण की ओर दोनों दिशाओं में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित है.
इसके साथ ही वर्ली सीफेस, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाम चौपाटी के पास के इलाकों में सड़कों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. यातायात की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








