
नए साल का जश्न न कर दे रंग में भंग... जानिए ट्रैफिक, ड्राइविंग, मेट्रो से जुड़े नियम, दिल्ली-NCR में प्रशासन मुस्तैद
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने फैसला लिया है कि पब्लिक सेफ्टी के लिए, नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और दुनिया नए साल 2025 की दहलीज पर खड़ी है. इस मौके पर लोग जमकर पार्टियां करते हैं और 1 जनवरी की रात नॉर्मल नहीं रहने वाली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मौज-मस्ती की जाती है, लोग क्लबों में जाते हैं. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में पब-क्लब में पार्टी को लेकर टाइमिंग, शराब को लेकर मुस्तैदी, ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियां और ड्राइविंग से जुड़े नियमों पर प्रशासन सख्त है.
नए साल को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर इलाके में प्रशासन ने गाइडलाइन्स भी जारी है. इसके पीछे का मकसद इस बात पर चौकन्ने रहने का है कि न्यू ईयर का जश्न लोगों की जिंदगी में रंग भरने के बजाय कुछ गड़बड़ न कर दे.
दिल्ली में 20 हजार पुलिसकर्मी
दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या के लिए कमर कस ली है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, इसके तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 20 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में भी तैनाती बढ़ा दी है.
पुलिस ने बताया कि उपद्रव और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों सहित करीब 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली की सीमा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती है और यह राजस्थान के करीब है. इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में लोग नए साल के जश्न के लिए राष्ट्रीय राजधानी आते हैं. नई दिल्ली जिले में तैनाती के बारे में जानकारी साझा करते हुए पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा, "हमने आगामी नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान सभी निवासियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है."
नए साल के जश्न के मद्देनजर, पुलिस ने जिले भर में सार्वजनिक सुरक्षा और शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. सार्वजनिक समारोहों और भीड़ में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है. इसके साथ ही नए साल के जश्न के दौरान नई दिल्ली जिले में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. नई दिल्ली में धारा 163 लागू होगी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







