
'नए कपल 16-16 बच्चे पैदा करें...' CM चंद्रबाबू नायडू के बाद अब स्टालिन ने जनसंख्या बढ़ाने पर दिया जोर
AajTak
चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यह बयान दिया. यहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में 31 जोड़ों का विवाह हुआ. उन्होंने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि जोड़े 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करें.
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है. सीएम स्टालिन ने कहा कि अब समय आ गया है कि नवविवाहित जोड़े 16 बच्चे पैदा करें.
चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यह बयान दिया. यहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में 31 जोड़ों का विवाह हुआ. उन्होंने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि जोड़े 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करें.
सीएम एमके स्टालिन ने मानव संसाधन और सामाजिक न्याय मंत्री शेखर बाबू की सराहना करते हुए दावा किया कि सच्चे भक्त डीएमके सरकार द्वारा मंदिरों के रखरखाव और संसाधनों को सुव्यवस्थित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं. उन्होने कहा कि जो लोग भक्ति को मुखौटे के रूप में इस्तेमाल करते हैं, वे परेशान हैं और डीएमके सरकार की सफलता को रोकने के लिए मामले दर्ज कर रहे हैं.
संसदीय सीटों का भी किया जिक्र
सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "यही कारण है कि कलैगनार ने बहुत पहले फिल्म पराशक्ति में एक संवाद लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, हम मंदिरों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि मंदिरों के भयानक पुरुषों का शिविर बनने के खिलाफ हैं." उन्होंने कहा कि हमारी आबादी कम हो रही है जिसका असर हमारी लोकसभा सीटों पर भी पड़ेगा इसलिए क्यों ना हम 16-16 बच्चे पैदा करें.
यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू की नई पॉपुलेशन पॉलिसी! ला रहे नया कानून, दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








