
नई महामारी का खतरा! China के अंदर बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, School बंद करने की तैयारी
AajTak
चीन के वुहान शहर से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई और फिर धीरे-धीरे उसने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया था. अब ऐसी ही एक नई महामारी के संकेत नजर आ रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इसकी शुरुआत भी चीन से ही हुई है.
कोरोना का कहर देखने के बाद अब लोग महामारी के नाम से भी डरने लगे हैं. ऐसे समय एक नई महामारी का खतरा फिर सताने लगा है. इस बीमारी के फैलने की शुरुआत भी कोविड-19 की तरह चीन से ही हो रही है. चीन के कई अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी के मरीज देखे गए हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इस पर रिपोर्ट्स आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चिंता भी बढ़ गई है. यह बीमारी खसतौर पर स्कूली बच्चों में देखी जा रही है.
चीन सहित दुनिया के कई देश अब भी कोरोना से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में अब लोगों को वह समय याद आने लगा है, जब कोरोना शुरुआती दौर में था. वैसे तो इस महामारी को निमोनिया से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, लेकिन इसके कई लक्षण निमोनिया से अलग हैं. इसकी चपेट में आने वाले बच्चों के फेफड़ों में सूजन देखी जा रही है. वहीं, उन्हें तेज बुखार के साथ खांसी, फ्लू और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं को सामना भी करना पड़ रहा है.
चीन में बच्चों पर ही नजर आ रहा ज्यादा प्रभाव
रहस्यमयी निमोनिया से जुड़े ज्यादातर मरीज चीन के उत्तर-पूर्वी बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में देखे जा रहे हैं. हालत इतनी ज्यादा खराब है कि संसाधनों पर काफी दबाव पड़ने लगा है. बीमारी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सरकार ने यहां स्कूल बंद करने की तैयारी कर ली है. इस बीमारी को लेकर एक ओपन-एक्सेस निगरानी प्रोमेड अलर्ट ने दुनियाभर में चेतावनी जारी की है. दरअसल, यह मंच पूरी दुनिया में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर बनाए रखता है. चीन में सामने आए रहस्यमी निमोनिया के बारे में चेतावनी देते हुए इस संस्था ने कहा है कि इस बीमारी का प्रकोप खासतौर पर बच्चों पर ही देखा जा रहा है.
इस एजेंसी ने ही जारी किया था कोविड का अलर्ट
प्रोमेड (proMED) अलर्ट ने ही दिसंबर 2019 के अंत में एक नए वायरस के बारे में शुरुआती चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में SARS-कोविड-2 के रूप में पहचाना गया. संस्था के अलर्ट से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के हाई-रैंकिंग ऑफिसर और मेडिकल प्रोफेशनल के साथ-साथ वैज्ञानिकों की एक बड़ी जमात अलर्ट हो गई थी. अलर्ट जारी करने वाली संस्था प्रोमेड अलर्ट ने बताया कि उन्होंने एक अज्ञात बीमारी के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो खासतौर पर श्वसन क्रिया को प्रभावित करती है. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा है कि उन्हें स्पष्ट नहीं है कि इस प्रकोप की शुरुआत कब से हुई. संस्था ने यह भी कहा कि इतने सारे बच्चे एक साथ इतनी जल्दी प्रभावित नहीं हो सकते. रिपोर्ट में यह भी नहीं कहा गया कि इस बच्चे से कोई वयस्क प्रभावित हुआ है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








