
'नई नोटबंदी' पर कांग्रेस का गणित, 2000 के नोट बदलने में बैंक के होंगे 144 करोड़ मिनट बर्बाद!
AajTak
कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि फिलहाल करीब 181 करोड़ 2,000 रुपये के नोट बाजार में मौजूद हैं और इनकी अदला-बदली में बैंकों के अगले चार महीने में लगभग 2.5 करोड़ घंटे लगने वाले हैं.
देश भर के बैंकों में चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को बदलने (Rs 2000 Exchange) की शुरुआत हो चुकी है. लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा शुरू होने की जानकारी दे रहे हैं और मंगलवार को पहले दिन बैंकों में लाइनें लगी हुई नजर आईं. अब नोट बदलने की ये प्रक्रिया चार महीने यानी 30 सितंबर तक जारी रहने वाली है. हालांकि, 2016 जैसे हालात नहीं बने हैं, क्योंकि 2,000 के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर किया गया है, इसके बावजूद ये लीगल टेंडर (Legal Tender) बने रहेंगे. यानी तय तारीख तक इन नोटों के जरिए खरीदारी आदि की जा सकेगी. बहरहाल, बैंकों की व्यस्तता जरूर बढ़ गई है और इसी को विपक्ष यानी कांग्रेस (Congress) ने नया मुद्दा बताते हुए पूरा हिसाब-किताब समझाया है.
कांग्रेस ने नोटों की अदला-बदली को बनाया मुद्दा कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया में लगने वाले समय का अनुमान पेश किया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आने वाले चार महीने बैंक अपने जरूरी कामों को छोड़कर सिर्फ 2,000 रुपये के बंद किए गए नोटों की अदला-बदली में व्यस्त रहने वाले हैं. कांग्रे प्रवक्ता ने बताया कि 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इन नोटों को सर्कुलेशन के बाहर करने के ऐलान के बाद अब इन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें बैंक के करोड़ों घंटे लगने वाले हैं.
'चार महीने में 2.5 करोड़ घंटे व्यस्त रहेंगे बैंक' Gaurav Vallabh ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देश में करीब 181 करोड़ 2,000 रुपये के नोट बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है. अगर एक बार में एक व्यक्ति 10 के बजाय सिर्फ 5 नोट भी बदलता है, तो बैंकों को अगले चार महीने में 36 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस करने होंगे. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मान लीजिए एक ट्रांजैक्शन में बैंक चार मिनट का वक्त लगता है, तो इन 36 करोड़ ट्रांजैक्शंस में 144 करोड़ मिनट खर्च होने वाले हैं. यानी चार महीनों में लगभग 2.5 करोड़ घंटे बैंक सिर्फ 2,000 रुपये के नोटों की अदला-बदली में लगाएंगे. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर (Congress Tweet) अकाउंट पर ये डाटा शेयर किया गया है.
अगर एक व्यक्ति एक बार में ₹2000 के 5 नोट बदलता है तो बैंकों को अगले 4 महीने में 36 करोड़ ट्रांजैक्शन करने होंगे। एक लेन-देन में 4 मिनट भी लगे तो अगले 4 महीने में नोट बदलने में बैंकों के लगभग 2.5 करोड़ घंटे लगेंगे। यानी अगले 4 महीनों में बैंक की शाखाएं सिर्फ एक्सचेंज में व्यस्त… pic.twitter.com/f2mwGtucNk
19 मई को आरबीआई ने किया था बड़ा ऐलान गौरतलब है कि आरबीआई ने पिछले हफ्ते 19 मई 2023 को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया था. आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की सुविधा दी है. नोटों का एक्सचेंज भी शुरू हो चुका है. सभी बैंकों और रिजर्व बैंक की शाखाओं में इन्हें मंगलवार से बदला जा रहा है. हालांकि, पहले दिन राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने में अफरा-तफरी का महौल देखने को मिला. हालांकि, आरबीआई के आदेश के अनुरूप ये नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं.
एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे RBI के मुताबिक, एक बार में कोई भी व्यक्ति 20,000 रुपये तक की सीमा के नोट एक्सचेंज करा सकता है. नोट बदलने की प्रक्रिया को लेकर आरबीआई के निर्देशानुसार सभी बैंकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. गौरतलब, 2000 के नोटों को मार्केट से वापस लेने का ऐलान करते समय आरबीआई की ओर से कहा गया था, कि ये नोट फिलहाल लीगल टेंडर बने रहेंगे, साथ ही केंद्रीय बैंक ने सभी बैंकों से नए 2000 रुपये का नोट इश्यू नहीं करने के लिए भी कहा था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






