
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात महिला से गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक महिला का जानकार बताया जा रहा है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक महिला का जानकार बताया जा रहा है. रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया. सभी 4 आरोपी इलेक्ट्रिक विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं.
ये घटना 22 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है. गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई. फोन करने वाली महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया है. यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी.
वहां के कर्मचारियों ने फोन करने वाली महिला को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली. बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर खड़ी है.
घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत एसएचओ, एनडीआरएस स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर पहुंचे. जहां फोन करने वाला पीड़ित मौजूद थी. फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है.
पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी. लड़के ने उसने कहा कि वह एक रेलवे कर्मचारी है और उसके लिए नौकरी की व्यवस्था कर देगा. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. 21 जुलाई की रात आरोपी लड़के ने पीड़िता को फोन कर अपने पास बुलाया. आरोपी ने कहा कि उसके बेटे का जन्मदिन है, साथ ही उसने नया घर भी ख़रीदा है, इसी की पार्टी देनी है.
करीब एक सप्ताह पहले भी दिल्ली के वसंत विहार में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामना आया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









