
क्या है गौतम अडानी का मैनेजमेंट स्टाइल? बेटे करण अडानी ने बताया
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी अडानी फैमिली के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि ऑफिस के अलावा मेरे पिता की जिंदगी मेरी बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कहा कि उनके पिता सेक्रेटरी नहीं रखते हैं और अपना काम स्वयं करते हैं.
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Special economic zone) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने अपने पिता और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के मैनेजमेंट स्टाइल पर बात की है. उन्होंने कहा है कि उनके पिता काफी व्यावहारिक हैं और 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं. उनके पास कंपनी का कोई भी आदमी पहुंच सकता है. करण अडानी ने अपने पिता के वर्किंग स्टाइल की चर्चा करते हुए कहा कि वे सेक्रेटरी नहीं रखते हैं और सारा काम स्वयं करते हैं हमें समझ में नहीं आता है कि वो कैसे मैनेज करते हैं.
करण अडानी नई दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिरकत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अडानी ग्रुप पर खुलकर बात की.
उन्होंने कहा कि उनके पिता गौतम अडानी सेक्रेटरी नहीं रखते हैं और वे उम्मीद करते हैं कि हमलोग भी अपना काम इसी तरह करें. उन्होंने कहा कि हमें लगभग रोजाना उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है.
कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया है कि उनके पिता उन्हें कितनी बार कॉल करते हैं और वे एक दिन में उनसे कितनी बार मिलते हैं. तो करण करण अडानी ने कहा कि हर दो घंटे पर कॉल होती है या फिर कुछ न कुछ होता रहता है. कई बार रात के एक बजे घंटी बजेगी और और वे पूछते है, क्या तुम सो रहे हो? ये उनके काम करने का स्टाइल है और इसमें उन्हें आनंद आता है. उन्हें हर गतिविधि की जानकारी होती है.
करण अडानी से जब पूछा गया कि क्या वे सेक्रेटरी रखते हैं तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि हां ये सच है.
प्रोग्राम के दौरान करण अडानी की तीन छोटी बेटियों की चर्चा हुई. कहा जाता है कि करण अडानी की ये तीन बेटियां कभी भी गौतम अडानी के चैंबर में चली जाती हैं.

ईरान युद्ध से संबंधित चर्चा में बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत अपनी रणनीति में अपने हितों को ध्यान में रखकर संतुलन बनाए हुए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी की नीति गैर-मित्रता नहीं है बल्कि यह सभी के साथ मित्रता की नीति है. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच जमकर बहस हुई. देखें वीडियो.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में तमिलनाडु की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके, एआईएडीएमके, कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच हुई बहस में कई बातें सामने आईं. कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा चुनावों में मुद्दा बन सकते हैं, लेकिन टीवीके नेता थलपति विजय का चुनावों में खास प्रभाव हो सकता है.

ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.









