
'धुरंधर' ने बदला 20 साल की सारा अर्जुन का करियर, फिल्में चुनने में हो रही परेशानी? बोलीं- जिम्मेदार...
AajTak
'धुरंधर' ने अब कई एक्टर्स की जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन इसकी सक्सेस के बाद अब काफी चैलेंज फेस कर रही हैं. उनपर अब 'धुरंधर' के बाद अच्छी फिल्म चुनने का दबाव है.
आदित्य धर की 'धुरंधर' बॉलीवुड में एक लैंडमार्क फिल्म बन गई है. इसने बॉक्स ऑफिस के पूरे गणित को हिलाकर रख दिया है. जो भी फिल्म को लेकर भविष्यवाणी कर रहा है, वो गलत साबित हो रहा है. 'धुरंधर' में जिस भी एक्टर ने काम किया, उसकी जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है.
'धुरंधर' के बाद क्या असर डालेंगी सारा?
'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन को कास्ट किया गया था, जिसपर काफी बवाल हुआ. लोगों ने इस कास्टिंग पर सवाल खड़े किए थे. मगर जब फिल्म रिलीज हुई, तब कई लोगों को सारा की कास्टिंग का जवाब मिल गया था. फिल्म में उनके काम की भी जमकर तारीफ हुई. अब सारा अर्जुन के लिए 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म 'यूफोरिया' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची, जहां उनसे 'धुरंधर' को लेकर सवाल किए गए. सारा से पूछा गया कि वो अब 'धुरंधर' के बाद, लोगों पर कैसा असर डालना चाहेंगी? तो इसपर वो बोलीं, 'मैं बहुत सिंपल तरीके से इस सवाल का जवाब दूंगी.'
'अभी ये देखना कि किस तरह का असर डालना है, वो बात नहीं है. अभी तो मैं इतने शुरुआती दौर में हूं कि बस कोई असर तो डाल दूं, बस यही चाहिए. कैसा असर पड़ेगा, वो मेरे हाथ में अभी नहीं है. बस इतना चाहती हूं कि लोग मेरे काम की वजह से मुझे जानें. बस यही. और मैं बस सिर झुकाकर लगातार काम करती रहूंगी, जब तक मुझे लगे कि हां, कुछ तो असर डाल दिया. बस इतना ही चाहिए. यही बात है.'
सारा अर्जुन झेल रहीं कौनसे चैलेंज?

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












