
'धुरंधर' एक सुनामी है, बहा ले जाएगी... आदित्य धर का ध्रुव राठी को जवाब! कमाई 900 करोड़ पार
AajTak
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 19 दिनों में वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर सफलता का नया इतिहास रचा है. 'धुरंधर' की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है. खास मौके पर आदित्य धर ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी को जवाब दिया है.
बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की धूम है. फिल्म ने 19 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्ममेकर-राइटर-प्रोड्यूसर आदित्य धर ने फिल्म की सफलता पर कई इंस्टाग्राम स्टोरीज को रीशेयर किया. इन स्टोरीज के जरिए आदित्य ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को जवाब भी दिया है.
ध्रुव राठी को आदित्य धर का जवाब! हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 'धुरंधर' को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया था. उन्होंने ये भी कहा कि उनके वीडियो को गलत साबित कराने के लिए मेकर्स फेक अकाउंट से कमेंट करा रहे हैं. आदित्य ने राठी के बयानों पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन अब एक इंस्टा पोस्ट करके यूट्यूबर पर तंज जरूर कसा है.
आदित्य ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज रीशेयर कीं, जिनमें से एक में लिखा था- इंडियन सिनेमा में इतिहास रचा जा रहा है. उन मर्दों और औरतों द्वारा जो अपने दिल में जोश और देशभक्ति रखते हैं. वो अपनी जनता को एक कहानी सुनाना चाहते थे. 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस सफलता की सबसे अच्छी बात ये है कि ये ऑर्गेनिक है. रिलीज के पहले हफ्ते में 'कॉर्पोरेट बुकिंग्स' चिल्लाने वाले अब अचानक चुप हो गए हैं.
इस पोस्ट में आगे लिखा था कि हाल ही में एक वीडियो क्रिएटर ने फिल्म की आलोचना करने की कोशिश की और वो खुद आलोचना की लहर में बह गया. 'धुरंधर' आज एक क्रेज है. एक सुनामी जो अपने रास्ते में आने वाली किसी भी रिलीज को बहा ले जाएगी. एक सुनामी जो 2026 तक चलेगी. ये जल्दी रुकेगी नहीं.
आदित्य धर की हुई तारीफ इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्ममेकर और उनकी टीम की तारीफ में कहा गया, एक सुनामी जो दिल्ली के एक युवा डायरेक्टर आदित्य धर और उनके एक्टर्स-टेक्नीशियन्स की टीम ने बनाई. सबकी एक ही सोच और अप्रोच, स्टोरीटेलिंग के प्रति जुनून और इस डायरेक्टर के काम पर पूरा भरोसा. आदित्य धर ने तारीफ पर कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन पोस्ट रीशेयर करने को ध्रुव राठी की आलोचना का एक जवाब माना जा रहा है.
ध्रुव राठी ने एक वीडियो में 'धुरंधर' पर बात करते हुए कहा था कि अच्छी तरह बनी प्रोपेगेंडा फिल्म ज्यादा खतरनाक होती है. 'द ताज स्टोरी' और 'द बंगाल फिल्म्स' जैसी फिल्में खतरनाक नहीं थीं, क्योंकि वो बकवास फिल्में थीं. लेकिन 'धुरंधर' एक इंगेजिंग फिल्म है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











