
धामी के नेतृत्व में बीजेपी की उत्तराखंड पंचायत चुनावों में धमाकेदार जीत, 12 में से 10 जिला पंचायत सीटों पर कब्जा
AajTak
उत्तराखंड में हालिया पंचायत चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी ने 12 में से 10 जिला पंचायत सीटें, करीब 60% ब्लॉक प्रमुख और लगभग 70% ग्राम प्रधान पद अपने नाम किए. बीजेपी ने इस सफलता का श्रेय विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को दिया.
उत्तराखंड में बीजेपी ने जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान चुनावों में मिली बड़ी जीत को अपने विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व का नतीजा बताया है. पार्टी का कहना है कि हालिया चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता प्रदेश में बीजेपी की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा करती है. बीजेपी के अनुसार, 12 जिला पंचायत सीटों में से 10 पर विजय, ब्लॉक प्रमुख के करीब 60 प्रतिशत और ग्राम प्रधान की लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर कब्जा पार्टी के जनाधार की मजबूती का सबूत है.
नैनीताल सीट पर मतगणना दोबारा होने के कारण नतीजे फिलहाल रोक दिए गए हैं, जबकि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में होंगे. वहीं देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष पद बार कांग्रेस का डंका बोला.
बीजेपी नेताओं का कहना है कि पहाड़ी अंचलों में पार्टी को मिला व्यापक समर्थन मुख्यमंत्री धामी की जन कल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन का परिणाम है. उनका दावा है कि सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों ने गांव-गांव में विकास की नई तस्वीर पेश की है, जिसके चलते जनता ने भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया.
पार्टी के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह परिणाम एक अहम संकेत है कि जनता भाजपा को ही प्रदेश के विकास की राह मानती है. बीजेपी का कहना है कि धामी सरकार ने बीते सालों में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए नीतियां लागू कीं, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है. पार्टी नेताओं का मानना है कि यह जीत आगामी चुनावी महासंग्राम में उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगी और विपक्ष के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि मुकाबला आसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 'पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन देकर जनता ने लगाई धामी की विकास नीति पर मुहर...', बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
कांग्रेस ने कहा धन बल सत्ता के दम पर जीती बीजेपी

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









