
'धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों पर हो कार्रवाई', धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के जेडीयू MLC, BJP का पलटवार
AajTak
धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान को लेकर जेडीयू एमएलसी भड़क गए और उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की. इसको लेकर बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि महागठबंधन के नेता हिंदू विरोधी जैसा बर्ताव कर रहे हैं.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा सुना रहे हैं. उनकी इस कथा के बीच बिहार में सियासी घमासान भी मचा हुआ है. जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बाबा राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
जेडीयू एमएलसी ने कहा, "बाबा को राजनीति नहीं करनी चाहिए. धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. भारत के सभी लोग जय श्री राम बोलें यह उचित नहीं. कोई कैसे कह सकता है भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे. देश कांस्टिट्यूशन से चलता है बाबा से नहीं. बीजेपी ने बाबा को लेकर एक समाज को टारगेट किया."
बीजेपी ने जताई आपत्ति
वहीं जेडीयू MLC के बयान पर BJP ने कड़ी आपत्ति जताई है. पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब से महागठबंधन घबरा गया है. महागठबंधन के नेता हिंदू विरोधी जैसा बर्ताव कर रहे हैं. बाबा अगर कथा सुना रहे हैं तो इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है."
तेज प्रताप ने दिया था बड़ा बयान
बता दें कि कथा शुरू होने से पहले ही बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया था कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले बाबा बागेश्वर को किसी भी हाल में पटना एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने देंगे. एयरपोर्ट पर ही बाबा बागेश्वर को घेर लेंगे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






