
धर्मस्थला में साइट 16 तक पहुंची खुदाई, लेकिन साइट 13 पर क्यों रुका है काम? उलझती जा रही गुत्थी
AajTak
धर्मस्थला सामूहिक दफ़नाने के मामले में SIT की खोज शनिवार को फिर विफल रही. नई सूचनाओं के आधार पर बाहुबली पहाड़ियों में एक सूखे पेड़ के नीचे 10 फीट गहरी और 20 फीट चौड़ी खाई खोदी गई, लेकिन वहां से कोई लाश या मानव अवशेष नहीं मिले.
Dharmasthala Mass Burial Case SIT Investigation: कर्नाटक के धर्मस्थला में सामूहिक रूप से कई लाशों को दफ़न किए जाने मामले में साइट 13 का रहस्य और गहराता जा रहा है. असल में इस मामले की जांच में जुटी एसआईटी (SIT) ने साइट 16 तक खुदाई पूरी कर ली है, लेकिन साइट 13 पर काम अचानक रोक दिया गया. यह वही जगह है, जिसके बारे में नकाबपोश सफाईकर्मी ने दावा किया था कि यहां सबसे ज्यादा लाशें दफन की गई हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस संवेदनशील स्थल पर खुदाई क्यों नहीं हो रही?
सियासत में तूफान धर्मस्थला कांड अब कर्नाटक की राजनीति में भी तूफ़ान बनता जा रहा है. एक ओर SIT की लगातार खुदाई और तलाशी जारी है, तो दूसरी ओर नेताओं के बयान, रैलियों के ऐलान और सांप्रदायिक आरोप-प्रत्यारोप ने विवाद को और हवा दे दी है. बाहुबली हिल्स से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस रहस्यमय मामले की गूंज सुनाई दे रही है.
बाहुबली पहाड़ियों में खुदाई धर्मस्थला सामूहिक दफ़नाने के मामले में SIT की खोज शनिवार को फिर विफल रही. नई सूचनाओं के आधार पर बाहुबली पहाड़ियों में एक सूखे पेड़ के नीचे 10 फीट गहरी और 20 फीट चौड़ी खाई खोदी गई, लेकिन वहां से कोई लाश या मानव अवशेष नहीं मिले.
साइट नंबर 13 पर नहीं हुई खुदाई SIT ने पहले से चिह्नित साइट नंबर 16 से करीब 15 फीट दूर एक तलाशी अभियान चलाया, मगर वहां भी कोई सबूत हाथ नहीं लगा. अब तक 16 अलग-अलग स्थानों पर खुदाई हो चुकी है, जिनमें साइट नंबर 6 और 11 पर कंकाल के अवशेष मिले थे, जबकि साइट 13 पर तकनीकी दिक्कतों के कारण खुदाई और सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था. साइट 13 ही वो जगह है, जहां नकाबपोश पूर्वकर्मचारी ने सबसे ज्यादा लाशों को दफनाने का दावा किया है.
चश्मदीद महिला का दावा उधर, इस मामले में एक ऐसी महिला भी सामने आई है, जिसने नकाबपोश पूर्व कर्मचारी के दावे को पुख्ता कर दिया है. उस महिला गवाह का कहना है कि उसने एक बार पूर्व सफाई कर्मचारी को खुद लाश दफनाते हुए देखा था. एसआईटी उस महिला के बयान की तस्दीक कर रही है.
भाजपा विधायक का बयान चिक्कबल्लापुरा जिले के गौरीबिदनूर से भाजपा विधायक एसआर विश्वनाथ ने कहा कि धर्मस्थला के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने 16 अगस्त को येलहंका से धर्मस्थला तक ‘धर्मस्थला चलो’ रैली निकालने की घोषणा की, जिसमें भगवा झंडों से सजी 200 से अधिक कारें शामिल होंगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









