
धराली में राहत बचाव कार्य जारी, हेलीकॉप्टर से 10 गर्भवती महिलाओं का रेस्क्यू, 3 अस्पताल में भर्ती
AajTak
खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य एजेंसियां राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं. प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक खाने-पीने का सामान और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों और नौकाओं की मदद ली जा रही है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 10 गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के जरिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, 5 अगस्त से 14 अगस्त 2025 के बीच हुए इस रेस्क्यू अभियान में 7 गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक जांच व उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 3 महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं.
5 अगस्त को खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ से धराली में कई होटल, मकान और होमस्टे बह गए थे. अब तक 1 व्यक्ति की मौत और 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. 1,300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.
खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य एजेंसियां राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं. प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक खाने-पीने का सामान और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों और नौकाओं की मदद ली जा रही है.
प्रशासन ने बताया कि लापता लोगों में 9 सेना के जवान, 8 धराली गांव के निवासी, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के 6, राजस्थान का 1 और नेपाल के 25 नागरिक शामिल हैं. इनकी खोज के लिए मोबाइल लोकेशन और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है.
धराली के पास भागीरथी नदी में बनी झील को खोलने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है ताकि पानी का बहाव सामान्य हो सके और राहत कार्य में तेजी लाई जा सके.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









