
' धमाके से पास से गुजर रही कार के खुल गए एयरबैग...' दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड की कहानी चश्मदीदों की जुबानी
AajTak
चश्मदीद अनीता का 15 दिन का बच्चा बेबी केयर सेंटर में भर्ती था. उन्होंने कहा- हमें किसी हॉस्पिटल वाले ने जानकारी नहीं दी की हादसा हुआ है, न्यूज में देख कर हम यहां आए. एक दिन पहले मैंने अपने बच्चे को देखा था और वह ठीक था, खा पी रहा था. डॉक्टर ने आज बच्चे को डिस्चार्ज करने के लिए बोला था. मैं यहां पहुंची तो देखा कि बिल्डिंग में भयंकर आग लगी है. मेरा बच्चा कहां है कुछ पता नहीं चल पा रहा.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात एक बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लग गई. इस घटना में कई बच्चे झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से 7 बच्चों की मौत हो गई. कई अन्य घायल बच्चों का इलाज चल रहा है. दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 नवजात शिशुओं को हॉस्पिटल से रेस्क्यू किया गया था.
दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग के मुताबिक रात 11:32 बजे फायर सर्विस डिपार्टमेंट को घटना के संबंध में एक कॉल मिली. दमकल की 9 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग लगने की घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आजतक ने कुछ चश्मदीदों से इस घटना के बारे में बात की. अश्विनी, बेबी केयर सेंटर के सामने की बिल्डिंग में रहते हैं.
अश्विनी के मुताबिक वह देर रात अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी बेबी केयर सेंटर वाली बिल्डिंग में इतना जोरदार ब्लास्ट हुआ की उनकी कार के एयरबैग खुल गए, उन्होंने देखा तो बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी. अश्विनी ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उनके घर के कांच भी टूट गए. उन्होंने बताया कि बेबी केयर सेंटर कुछ सालों पहले ही खुला था. जानकारी के मुताबिक अस्पताल में रखे कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ.
एक अन्य चश्मदीद अनीता का 15 दिन का बच्चा बेबी केयर सेंटर में भर्ती था. उन्होंने कहा, 'हमें किसी हॉस्पिटल वाले ने जानकारी नहीं दी की हादसा हुआ है, न्यूज में देख कर हम यहां आए. एक दिन पहले मैंने अपने बच्चे को देखा था और वह ठीक था, खा पी रहा था. डॉक्टर ने आज बच्चे को डिस्चार्ज करने के लिए बोला था. मैं यहां पहुंची तो देखा कि बिल्डिंग में भयंकर आग लगी है. मेरा बच्चा कहां है कुछ पता नहीं चल पा रहा.' अस्पताल के पास की इमारत भी आग की लपटों में घिर गई. गनीमत रही की उसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.
#WATCH | Delhi: A massive fire broke out at a New Born Baby Care Hospital in Vivek Vihar As per a Fire Officer, Fire was extinguished completely, 11-12 people were rescued and taken to hospital and further details are awaited. (Video source - Fire Department) https://t.co/lHzou6KkHH pic.twitter.com/pE95ffjm9p

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







