
धमाके की तैयारी में Maruti Suzuki, पहली ही इलेक्ट्रिक कार होगी बेहद शानदार
AajTak
Maruti Suzuki Electric Car: कंपनी इसमें 48kWh या 59kWh का बैट्री पैक दे सकती है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक का रेंज दे सकता है. यह कार साइज में Hyundai Creta जैसी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो मारुति सुजुकी की पहली इलक्ट्रिक कार Tata Nexon से बड़ी होने वाली है.
Maruti Suzuki Electric Car: सीएनजी (CNG) समेत पैसेंजर कार सेगमेंट में राज करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti SUzuki) अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) लाने की तैयारी कर रही है. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कस्टमर्स लंबे समय से मारुति सुजुकी की ई-कार (E-Car) का इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार जल्दी ही समाप्त होने वाला है. कंपनी जल्दी ही मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) लॉन्च करने वाली है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











