
धनबाद में कोयला तस्करों का आतंक... विरोध करने पर ग्रामीणों पर फायरिंग और मारपीट
AajTak
धनबाद के रामकनाली क्षेत्र में कोयला तस्करों ने अवैध खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग और पथराव किया, जिसमें छह लोग घायल हो गए. एक की हालत गंभीर है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से तस्करों का मनोबल बढ़ा है. पुलिस ने मौके से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार बस्ती में कोयला तस्करों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना में अवैध कोयला खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर तस्करों ने फायरिंग, पथराव और मारपीट की. जिसमें छह लोग घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंबे आउटसोर्सिंग क्षेत्र में कोयले का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है. लगातार हो रहे उत्खनन के चलते इलाके में जमीन धंसने का खतरा पैदा हो गया है. इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और रात में उसी जगह धरना पर बैठ गए. इसी दौरान तस्करों के एक दल ने हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें- प्रेमिका के भाई को फंसाने के लिए सिरफिरे ने दूसरी महिला का सिर धड़ से किया अलग, मोहब्बत की अजीब और खूनी दास्तां
मौके से पुलिस को गोली के खोखे बरामद
घटना के दौरान कोयला तस्करों ने फायरिंग की और ग्रामीणों पर पत्थर फेंके. कई महिलाओं ने भी मारपीट का आरोप लगाया. घायल ग्रामीणों में से एक ने बताया कि तस्करों ने लाठी-डंडों से हमला किया और गोलियां चलाईं. ग्रामीणों का कहना है कि तस्करों के मनोबल बढ़ने के पीछे पुलिस की निष्क्रियता है. मौके से पुलिस को गोली के खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










